CM Pushkar Singh Dhami submits resignation to the Governor

Uttarakhand Election Result 2022 : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफ़ा स्वीकार करते हुए उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।

उत्तराखंड में बीजेपी चुनाव तो जीत गई लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए। बता दें पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूवन चंद्र कापड़ी से चुनाव हार गए।

नई सरकार के मुखिया के लिए पुष्‍कर सिंह धामी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत तथा केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट के नाम भी चर्चा में हैं।