Home देश-विदेश पौड़ी गढ़वाल एकता मंच (रजि.) चंडीगढ़ की आम सभा ने हुआ नई...

पौड़ी गढ़वाल एकता मंच (रजि.) चंडीगढ़ की आम सभा ने हुआ नई कार्यकारिणी का गठन

चंडीगढ़ : गढ़वाल भवन परिसर सेक्टर 29, चंडीगढ़ में पौड़ी गढ़वाल एकता मंच (रजिस्टर्ड) चंडीगढ़ की पूर्व निर्धारित आम सभा का आयोजन मातबर सिंह रौथाण की अध्यक्षता में किया गया. इस बैठक में पौड़ी गढ़वाल से संबंधित सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया. बैठक में मंच द्वारा आज तक का आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया. जिसे सभा द्वारा सर्वसहमति से पारित किया गया. साथ ही पूर्व निर्धारित प्रस्तावित नए पदाधिकारियों के चयन के लिए विचार विमर्श किया गया. बैठक में कई लोगों ने अपने अपने विचार रखे. और मंच के हितों को मध्य नजर रखते हुए नए पदाधिकारियों का चयन भी सर्व सहमति से करने का निर्णय लिया गया.

नई कार्यकारिणी में महेंद्र सिंह रावत प्रधान, रतन सिंह नेगी वरिष्ठ उपप्रधान, दिलबर सिंह रावत उपप्रधान, पदमेंद्र सिंह रावत महासचिव, अजित सिंह रावत सचिव, सुनील गुसाईं सह सचिव, रणवीर सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष, धन सिंह चौहान कोष निरीक्षक, विक्रम सिंह तड़ियाल प्रेस सचिव, बृजमोहन रावत सांस्कृतिक सचिव, सोम प्रकाश कुकरेती खेल सचिव, आशीष बुटोला माल सचिव, अमर सिंह रावत संगठन सचिव, अनूप रावत संगठन सचिव, हर्षवर्धन सिंह रावत संगठन सचिव, मनोज रावत संगठन सचिव, दिनेश नेगी संगठन सचिव, निर्मल सिंह रावत संगठन सचिव पद पर मनोनीत किया गया.

इस मौके पर नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया.