Supreme Court Recruitment 2022: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत पूर्व कैडर ‘कोर्ट असिस्टेंट (जूनियर ट्रांसलेटर)’ के 25 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। योग्य उम्मीदवार 18 अप्रैल से सुप्रीम कोर्ट की अधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: India Post Recruitment 2022: भारतीय डाक में ग्रुप सी पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत- 18 अप्रैल
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 14 मई
Supreme Court Recruitment 2022: पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से ट्रांसलेटर के 25 पदों को भरा जाएगा।
- अंग्रेजी से बंगाली ट्रांसलेटर के 2 पद,
- अंग्रेजी से तेलुगु के लिए 2 पद,
- अंग्रेजी से गुजराती के 2 पद,
- अंग्रेजी से उर्दू के 2 पद,
- अंग्रेजी से मराठी के 2 पद,
- अंग्रेजी से तमिल के 2 पद,
- अंग्रेजी से कन्नड़ के 2 पद,
- अंग्रेजी से मलयालम के 2 पद,
- अंग्रेजी से मणिपुरी के 2 पद,
- अंग्रेजी से उड़िया के 2 पद,
- अंग्रेजी से पंजाबी के 2 पद
- अंग्रेजी से नेपाली के 1 पद
इन पदों पर भर्ती की जाएगी।
Supreme Court Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
ट्रांसलेटर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अंग्रेजी और संबंधित स्थानीय भाषा में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अंग्रेजी से संबंधित स्थानीय भाषा में अनुवाद कार्य में दो साल का अनुभव मांगा गया है। उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा से अंग्रेजी में अनुवाद भी करना होगा। चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार sci.gov.in पर जा सकते हैं।
Supreme Court Recruitment 2022: वेतनमान
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को कंप्यूटर संचालन में प्रवीणता और अंग्रेजी में वर्ड प्रोसेसिंग और संबंधित स्थानीय भाषाओं का ज्ञान होना आवश्यक है। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 44,900 रुपये वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2021 को 32 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट होगी।