Home एजुकेशन/ जॉब्स IOCL recruitment 2022: इंडियन ऑयल ने जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट के पदों पर...

IOCL recruitment 2022: इंडियन ऑयल ने जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

IOCL recruitment 2022: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 19 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। जिनमें 18 पद जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट प्रोडक्शन के लिए और 1 पद जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट इंस्ट्रूमेंटेशन  के पद पर भर्ती होगी।

उक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 07 मई, 2022 से शुरू हो गयी है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 मई, 2022 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.iocl.com या www.iocrefrecruit.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की आयु 30 अप्रैल तक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, सामान्य / ईडब्ल्यूएस / एसटी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।

जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। यह परीक्षा रविवार 19 जून को होने की संभावना है। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें।

यह भी देखें :

BSF Recruitment 2022: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में एसआई, जेई तथा इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन