Thomas Cup 2022: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने आज इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने थॉमस कप के फाइनल में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया की टीम को हराकर 73 साल बाद पहली बार थॉमस कप जीता है। भारत ने इंडोनेशियाई दल को 3-0 से मात दी। भारत इस टूर्नामेंट में पहली बार फाइनल खेल रहा था। 5 मैचों के फाइनल में भारत ने 2 सिंगल्स और एक डबल्स मैच जीता। भारत की ओर से लक्ष्य सेन ने जीत से शुरुआत की। उनके बाद सात्विक साईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने दूसरा मैच जीतकर टीम इंडियो को 2-0 से बढ़त दिला दी। अनुभवी किदांबी श्रीकांत ने तीसरा मैच जीतकर देश को ऐतिहासिल जीत दिला दी। और भारत को पहली बार थॉमस कप का चैंपियन बना दिया।
लक्ष्य सेन ने पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंडोनेशिया के एंतोनी सिनिसुका को 8-21, 21-17, 21-16 से मात दी। दूसरे मैच में सात्विक चिराग की जोड़ी ने भी 18-21, 23-21, 21-19 से जीत हासिल की। तीसरे मैच में श्रीकांत ने क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से हराकर इतिहास रच दिया।
थॉमस कप के 73 साल के इतिहास में भारतीय टीम पहली बार चैंपियन बनी है। यह टूर्नामेंट 1949 से खेला जा रहा था, लेकिन अब तक इंडोनेशिया, चीन, डेनमार्क और मलेशिया जैसी टीमों का इस टूर्नामेंट में दबदबा रहा था, जिसे भारत ने खत्म किया है। भारत छठी टीम है, जिसने यह टूर्नामेंट जीता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है। PM मोदी ने ट्वीट किया,’ भारतीय बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत के थॉमस कप जीतने पर पूरा देश उत्साहित है। हमारी कुशल टीम को बधाई और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं। यह जीत कई आगामी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।
The Indian badminton team has scripted history! The entire nation is elated by India winning the Thomas Cup! Congratulations to our accomplished team and best wishes to them for their future endeavours. This win will motivate so many upcoming sportspersons.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2022
वहीं, खेल मंत्रालय ने थॉमस कप विजेता टीम को 1 करोड़ रुपये देने का एलान किया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय बैडमिंटन टीम ने इंडोनेशिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए लिखा “भारतीय बैडमिंटन टीम ने इंडोनेशिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए थॉमस कप अपने नाम कर लिया है। मैं समस्त प्रदेशवासियों की ओर से भारतीय बैडमिंटन टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। इस शानदार जीत पर प्रत्येक भारतवासी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।”
भारतीय बैडमिंटन टीम ने इंडोनेशिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए थॉमस कप अपने नाम कर लिया है। मैं समस्त प्रदेशवासियों की ओर से भारतीय बैडमिंटन टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। इस शानदार जीत पर प्रत्येक भारतवासी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।#ThomasCup @BAI_Media pic.twitter.com/FstJVyiMnv
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 15, 2022



