Home उत्तराखण्ड सीएम धामी ने आरटीओ ऑफिस में मारा छापा, आरटीओ को किया सस्पेंड

सीएम धामी ने आरटीओ ऑफिस में मारा छापा, आरटीओ को किया सस्पेंड

RTO Dinesh Pathoi suspended

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे देहरादून के राजपुर रोड स्थित आरटीओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। औचक  निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पाया की आरटीओ कार्यालय में आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह 9 बजे से मौजूद थी। लेकिन  कई अफसर और कर्मचारी गैरहाजिर मिले।

कर्मचारियों को समय पर दफ्तर आने का फरमान सुनाने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह अचानक आरटीओ पहुंचे, जहां 80 फीसदी कर्मचारी डयूटी से नदारद थे। खुद आरटीओ दिनेश पठोई के गैरहाजिर मिलने पर सीएम ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। वहीं गैर हाजिर कर्मचारियों की सैलरी रोकने के आदेश दिए। सीएम ने मामले में मुख्य सचिव को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री को आरटीओ कार्यालय में अनियमितता की लगातार शिकायतें मिल रही थी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अभी कई और अफसरों पर गाज गिर सकती है।