punjabi singer sidhu musewala shot dead

Sidhu Moose Wala Death: पंजाब के फेमस सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सिद्धू मूसेवाला पर बदमाशों द्वारा 30 राउंड की फायरिंग की गई। पंजाब सरकार ने एक दिन पहले ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा हटाई थी। सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे।

सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को पंजाब के मानसा जिले के मूसा गांव में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने वाले सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। सिद्धू मूसेवाला ने लुधियाना के गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियर की पढ़ाई की थी। सिद्धू मूसेवाला ने दिसंबर 2021 में कांग्रेस का दामन थामा था। हालिया पंजाब चुनाव में मूसेवाला कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़े थे, जिसमें उनको हार का मुंह देखना पड़ा था।

सिद्धू मूसेवाला के गायकी के अनोखे अंदाज को देश दुनिया के तमाम लोगों ने सराहा था। जिसके तहत इनके सुपरहिट गाने एके-47 यूके एकल चार्ट में शामिल हुआ था। दूसरी ओर साल 2020 में द गार्जियन की ओर से 50 लेटेस्ट कलाकारों की सूची में सिद्धू मूसेवाला को भी शामिल किया गया था।