दूसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराकर किया हिसाब बराबर

0
183
India beat Australia by 36 runs

राजकोट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में आज टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर 3 मचों की सीरिज में 1-1 की बराबरी कर ली है। सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे 19 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा। आज ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया ने शिखर धवन, लोकेश राहुल और कैप्टन विराट कोहली की शानदार पारियों की बदौलत 50 ओवर में 6 विकेट पर 340 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 49.1 ओवर में 340 रन पर आउट हो गई. भारत की ओर से 52 गेंदों पर 80 रन (6 चौके और 3 छक्के) बनाने वाले लोकेश राहुल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इसके अलावा शिखर धवन ने 96 रन तथा कप्तान विराट कोहली ने 76 गेंदों पर 78 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने 98 रनों की बढ़िया पारी खेली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here