Home उत्तराखण्ड श्रीनगर गढ़वाल: 25 वर्षीय युवती ने अलकनन्दा नदी में लगाई छलांग

श्रीनगर गढ़वाल: 25 वर्षीय युवती ने अलकनन्दा नदी में लगाई छलांग

श्रीनगर गढ़वाल: पौड़ी जनपद के अंतर्गत श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र में एक 25 साल की युवती द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के नैथाणा झूल पुल के पास से आज अपराह्न करीब एक बजे एक युवती ने अलकनंदा नदी में छलांग लगाकर ख़ुदकुशी कर दी। हालांकि, अभीतक युवती का शव बरामद नहीं हुआ है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि मैं जीना नहीं चाहती और अपनी जिंदगी से बहुत परेशान हूं। सुसाइड नोट में युवती ने अपने दोस्तों से उसके परिजनों का ख्याल रखने की बात लिखी है। युवती ने सुसाइड नोट में अपना नाम कविता लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि युवती खिर्सू छेत्र के किसी गांव की थी। पुलिस ने युवती के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है। एसडीआरएफ एवं जल पुलिस की टीम अलकनंदा नदी में युवती की ढूंढ-खोज में लगी हुई है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।

श्रीनगर कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय युवती खिर्सू क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। शनिवार सुबह वह घर से डॉक्टर को दांत दिखाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन श्रीनगर आकर वह नैथाणा झूला पुल के पास से नदी में कूद गई। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने आत्महत्या की बात लिखी हुई है। युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जल पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम युवती की खोजबीन में जुटी हुई है। SDRF से मिली जानकारी के मुताबिक SDRF टीम,श्रीनगर द्वारा एक महिला के नदी में कूद जाने की सूचना पर अलकनंदा नदी के किनारे सर्चिंग की गई। गहन सर्चिंग के उपरांत भी महिला का कोई पता नही लग पाया।