उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से 6 किमी की दूरी पर सिरोबगड़ व नरकोटा के बीच निर्माणाधीन पुल की सैटरिंग टूटने से 8 मजदूर दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची SDRF की रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू कर सभी मजदूरों को मलबे से निकाला। हालाँकि तब तक दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि छह मजदूर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के वक्त पुल पर आठ मजदूर यहां काम पर लगे थे। SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय बचाव इकाईयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया गया व 06 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला गया जिसमें से 04 घायलों को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। घटना में मृत 02 मजदूरों के शव सरियों के बीच में फंसे हुए थे, SDRF टीम द्वारा कटर की सहायता से सरियों को काटकर दोनों शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। पुल का निर्माण ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत हो रहा है।
घायलों का विवरण:-
- रामू निवासी गूजरपुर, UP
- रघुवीर निवासी फ़ैजानपुर, UP
- अनिल, निवासी फ़ैजानपुर, UP
- भूरा, निवासी बिहार
मृतकों के विवरण
- कन्हैया, उम्र – 20 वर्ष, निवासी फरुखाबाद, UP
- पंकज, उम्र- 22 वर्ष, निवासी गूजरपुर, UP