Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 क्रिकेट टूर्नामेंट का आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आगाज हो गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मैच से हो रही है। ‌आज शाम पहला मुकाबला श्रीलंका अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक श्रीलंका की शुरुआत बेहद ख़राब रही है। श्रीलंका ने मात्र 3.4 ओवर में 13 रन पर अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं।

कल एक बार फिर दोनों देशों की क्रिकेट टीम आमने-सामने होंगी। ‌भारत पाकिस्तान के लिए इस बार संडे का दिन बहुत ही खास होने जा रहा है। महामुकाबला को देखने के लिए भारत-पकिस्तान के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन क्रिकेट खेल प्रेमियों की निगाहें कल होने वाले भारत-पाक मुकाबले पर लगी हुई हैं। ‌

कल भले ही दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला होगा लेकिन यह फाइनल से कम नहीं हैं। करीब 10 महीने बाद दोनों टीमें इंटरनेशनल क्रिकेट में आमने-सामने होंगी। इससे पहले इनके बीच आखिरी मुकाबला 24 अक्टूबर 2021 को टी-20 वर्ल्ड कप में हुआ था। इस बार एशिया टूर्नामेंट 27 अगस्त से 11 सितंबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 16 दिन के अंदर 13 मुकाबले खेले जाएगें और 11 सितंबर को विजेता का फैसला होगा।

इस बार इस टूर्नामेंट में एशिया की 6 क्रिकेट टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें ग्रुप 1 में भारत पाकिस्तान और हांगकांग है। ग्रुप 2 में श्रीलंका अफगानिस्तान और बांग्लादेश हैं। ‌पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ी हैं, वहीं, टीम इंडिया के पास विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी हैं जो कभी भी किसी मैच का पासा पलट सकते हैं।

टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान। रिजर्व खिलाड़ीः श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर।

पाकिस्तान

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हुसनैन।

एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल

  • 27 अगस्त: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, दुबई – शाम 7:30 बजे
  • 28 अगस्त: भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई – शाम 7:30 बजे
  • 30 अगस्त: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, शारजाह – शाम 7:30 बजे
  • 31 अगस्त: भारत बनाम क्वालीफायर, दुबई – शाम 7:30 बजे
  • 1 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, दुबई – शाम 7:30 बजे
  • 2 सितंबर: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर, शारजाह – शाम 7:30 बजे
  • 3 सितंबर: बी1 बनाम बी2, शारजाह – शाम 7:30 बजे
  • 4 सितंबर: A1 बनाम A2, दुबई – शाम 7:30 बजे
  • 6 सितंबर: A1 बनाम B1, दुबई – शाम 7:30 बजे
  • 7 सितंबर: A2 बनाम B2, दुबई – शाम 7:30 बजे
  • 8 सितंबर: A1 बनाम B2, दुबई – शाम 7:30 बजे
  • 9 सितंबर: बी1 बनाम ए2, दुबई- शाम 7:30 बजे
  • 11 सितंबर: फाइनल, दुबई- शाम 7:30 बजे

एशिया कप के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के पास हैं। आप टीवी में स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल में अलग-अलग भाषाओं में मैच देख सकते हैं। भारतीय टीम के मैच डीडी फ्री डिश में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी देखे जा सकते हैं। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ता। ऐसे में आप भारत के मैच मुफ्त में भी देख सकते हैं।