Corona cases are increasing

coronavirus Update : भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे है. पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 6,050 नए मामले सामने आए हैं। यह बीते दिन मिले नए केसों से करीब 13 फीसदी ज्यादा है। इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना 5,335 नए मामले आए थे। शुक्रवार को देश में 203 दिन बाद एक दिन में कोरोना के 6,050 नए मामले आए हैं। इससे पहले पिछले साल 16 सितंबर को संक्रमण के 6,298 दैनिक मामले सामने आए थे। देश में अब तक 4.47 कारोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5.30 लाख के पार पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक देश में इस समय कोरोना के सक्रिय केस यानी उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 28,303 हो गई है। जो कुल मामलों का 0.6 फीसदी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 फीसदी है। देश में संक्रमण की दैनिक दर 3.39 फीसदी और साप्ताहिक दर 3.02 फीसदी है। अब तक कुल 4.41 करोड़ लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

वहीँ देशव्यापी टीकारण अभियान के तहत, भारत में अभी तक 220.66 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन (95.21 करोड़ दूसरी खुराक और 22.87 करोड़ एहतिहाती खुराक) दी गई है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 2,334 खुराक दी गई हैं।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक की और राज्यों को सतर्क रहने और कोविड-19 प्रबंधन के लिए तैयार रहने की सलाह दी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रमुख एवं अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ आभासी रूप से आयोजित बैठक में मंडाविया ने इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI) के मामलों की निगरानी के द्वारा आपातकालीन हॉटस्पॉट की पहचान करने और परीक्षण एवं टीकाकरण में तेजी लाने और अस्पताल के बुनियादी ढांचे की तैयारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।