4 people trapped in glacier in Kedarnath valley

Kedarnath News: केदारनाथ घाटी के कुबेर ग्लेशियर के पास ग्लेशियर की चपेट में आकर कुछ लोग फंस गये। जिसके बाद SDRF टीम की टीम देवदूत बनकर मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची SDRF टीम ने चारों लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया। जिसके बाद टीम इन लोगों लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंची।

रेस्क्यू के बाद लोगों ने बताया वे पोर्टर का कार्य करते हैं। आज लिनचोली से केदारनाथ जा रहे थे, तभी अचानक कुबेर ग्लेशियर के पास एवलॉन्च आ गया। जिसके कारण मार्ग दोनों ओर से अवरुद्ध हो गया। जिसके कारण वे यहां फंस गये। जिसके बाद किसी तरह से SDRF को सूचना दी गई। घटना की सूचना पाकर SDRF की टीम मौके पर पहुंची। SDRF के जवानों ने विषम परिस्थितियों में अपने प्राणों की परवाह न करते हुए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देकर चारों लोगों को समय रहते बचा लिया।

रेस्क्यू किये गए व्यक्तियों के नाम

  1. चंदा बहादुर
  2. शेर बहादुर
  3. हरक बहादुर थापा
  4. राम बहादुर

सभी निवासी : ग्राम – कोतमा मछर, जिला – सुरकेत, आँचल करनाली नेपाल।

 रेस्क्यू टीम का विवरण

  1. मुख्य आरक्षी संतोष रावत
  2. मुख्य आरक्षी महावीर सिंह
  3. आरक्षी तरुण कुमार
  4. आरक्षी राजीव बिष्ट