कोटद्वार : उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन जनपद शाखा पौड़ी गढ़वाल द्वारा दिवंगत मुरली सिंह रावत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन शाखा पौड़ी की पदाधिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानी परिजनों परिवारों ने दिवंगत मुरलीधरण मुरली सिंह रावत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं मुख्य संरक्षक को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु उनकी निवास ग्राम नवाकोट कोटद्वार में प्रातः 9:00 एकत्रित हुए।

सर्वप्रथम संगठन के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण व पुष्पांजलि द्वारा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मुरली सिंह रावत के परिजनों एवं उपस्थित जनसमूह ने भी अपने मित्र व पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके कुल पुरोहित गणेश शर्मा जी ने मंत्रोचार द्वारा जन समूह को जीवन मरण के मर्म को समझाते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

सरोज रावत उपाध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन पौड़ी एवं सहयोगी बहनों के द्वारा भजन गायन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित जनसमूह को ईश्वर से जोड़ते हुए उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

वक्ताओं में प्रमुख रुप से यशपाल सिंह रावत जिला अध्यक्ष, सरोज रावत उपाध्यक्ष, प्रेम सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  यशवंत सिंह कोषाध्यक्ष, मलूक सिंह ब्लॉक मंत्री, द्वारीखाल (सभी स्वतंत्र सेनानी उत्तराधिकारी संगठन) तथा गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, अध्यक्ष पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोटद्वार, कैप्टन सीपी डोबरियाल प्रांतीय सचिव पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोटद्वार आदि थे।

सभी वक्ताओं ने दिवंगत मुरली सिंह रावत को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शुभचिंत,क जीवंत व सच्चा देशभक्त सिपाही बताया तथा उनके सामाजिक कार्यों व व्यवहार को रेखांकित किया। रेणुका गुसाईं प्रिंसिपल क्रेडिल प्ले स्कूल मवाकोट ने मुरली सिंह रावत द्वारा स्कूल को दी गई आर्थिक मदद व मार्गदर्शन को अविस्मरणीय बताया। मयंक शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन देहरादून तथा अवधेश पंत उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं परिवार समिति हरिद्वार द्वारा भेजे गए श्रद्धांजलि संदेश भी पढ़ कर सुनाइए।

सभा स्थल में उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं अधिकारी संगठन पौड़ी शाखा कार्यकारिणी सदस्य, पदाधिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के परिजन उपस्थित थे। अंत में रोशन सिंह रावत महासचिव उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं अधिकारी संगठन शाखा पौड़ी द्वारा श्रद्धांजलि एवं सांत्वना संदेश उनके पुत्र बहादुर सिंह तथा जेष्ठ पुत्रवधू माया देवी को प्रस्तुत किया।