old-age-home-in-satpuli

सतपुली: पौडी जनपद के ह्रदय स्थली नयार घाटी सतपुली स्थित मलेठी में सतपुली के व्यवसायी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान ने असहाय, लाचार, गरीब वृद्धजनों को सम्मान पूर्ण जीवन ब्यतीत करने के लिए वृद्धाश्रम बनाने की मानवीय पहल की है। अब लाचार, असहाय वृद्धजनों को नयारघाटी में ही मिलेगा आशियाना। आगामी 17 जनवरी को ठाकुर सुन्दर सिंह चौहान वृद्धाश्रम  की आधारशिला के शुभअवसर पर एक भव्य कार्याक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्याक्रम मे मुख्य अतिथि हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज व माता मंगला जी होंगे। वहीँ कार्याक्रम में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण सासंस्कृतिक कार्याक्रम प्रस्तुत करेंगे। ठाकुर सुंदर चौहान ने बुद्धवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि चुनाव के दौरान मैंने गांव-गांव भृमण किया मैंने देखा की आज की व्यस्तता भरी जीवन शैली एवं आपाधापी वाले जीवन मे वृद्धजनों को बेहतर देखभाल नही मिल पा रही हैं। इसके अलावा असहाय वृद्धजनो के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में रोजी रोटी के तलाश में बेहतर जीवन जीने की लालसा ने पहाड़ो में बुजरूगो को अकेले  असहाय छोड़ दिया हैं।

इस स्थिति में लाचार असहाय गरीब वृद्धजनो को जीवन के आखरी समय मे सम्मान पूवर्क बेहतर मौहल में अच्छी देखभाल के साथ अपना शेष जीवन व्यतीत कर सके। इस अवधारणा के साथ मलेठी में ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्धाश्रम खोलने का मन में विचार आया। उन्होंने बताया कि आगामी अक्टूबर माह तक वृद्धाश्रम वृद्धजनों को समर्पित कर दिया जाएगा। सतपुली से जगमोहन डांगी की विशेष रिपोर्ट

यह भी पढ़ें:

राज्यसभा में भी पास हुआ गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण वाला बिल