agniveer bharti rally kotdwar

Kotdwar Agniveer Recruitment Rally: उत्तराखंड में कोटद्वार में प्रस्तावित गढ़वाल मंडल की अग्निवीर भर्ती रैली स्थगित कर दी गई है। अग्निवीर की भर्ती रैली कोटद्वार के गबर सिंह कैंप में एक से 10 सितंबर तक होनी थी। लेकिन खराब मौसम और सड़कों के बंद होने पर रैली स्थगित कर दी गई है। अब यह रैली आगामी 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित की जा सकती है। वहीं, अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

दरसल उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन की वजह से ज्यादातर सड़कें बाधित है। वहीँ प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। इसके अलावा अग्निवीर भर्ती रैली आयोजन स्थल विक्टोरिया क्रॉस विजेता गबर सिंह सेना कैंप भी पनियाली नदी के बाढ़ की चपेट में आ गया था। जिसके चलते भर्ती स्थल को भी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में पहले ही अनुमान जताया जा रहा था कि बारिश का असर भर्ती रैली पर पड़ सकता है। भर्ती आयोजकों ने सुरक्षा की दृष्टि से अग्निवीर भर्ती रैली को स्थगित करने का फैसला लिया है। अब यह रैली आगामी 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित कराने की तैयारी की जा रही है

लैंसडाउन सेना भर्ती कार्यालय की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि आगामी 1 सितंबर से 10 सितंबर को प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती रैली को स्थगित किया जा रहा है। इसकी वजह उत्तराखंड में खराब मौसम और सड़कों का बंद होना बताया गया है। अब यह भर्ती रैली आगामी नवंबर महीने में करवाने की तैयारी की जा रही है।

लैंसडाउन भर्ती कार्यालय के मुताबिक आगामी कुछ दिनों में अग्निवीर भर्ती रैली से संबंधित नए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। जिसे लेकर प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी नए एडमिट कार्ड भी ले सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 7456874057 पर संपर्क किया जा सकता है।