Home उत्तराखण्ड UKPSC Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 1097 रिक्त पदों पर...

UKPSC Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 1097 रिक्त पदों पर निकाली भर्ती, यहाँ करें ऑनलाइन आवेदन

ukpsc-recruitment

UKPSC Recruitment 2023: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के अंतर्गत अभियंत्रण शाखाओं के कुल 1097 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि ऑनलाइन विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन जारी करने की तिथि 14 अक्टूबर 2023 है। जबकि ऑनलाइन आवेदन किए जाने की अंतिम तिथि तीन नवंबर 2023 निर्धारित की गई है। भर्ती से संबंधित विवरण आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर 14 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।

पशु चिकित्साधिकारी (ग्रेड-2) भर्ती के लिए आज से करें आवेदन

पशु चिकित्सा अधिकारी ग्रेड दो परीक्षा के कुल 91 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से चयन के लिए विज्ञापन की शर्त अनुसार पात्र अभ्यर्थियों से आयोग की वेबसाइट पर 12 अक्टूबर 2023 से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहे हैं। बताया कि आवेदन पत्र भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि दो नवंबर 2023 है।