पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर श्रीनगर में कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम

0
7

श्रीनगर गढ़वाल: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर श्रीकोट ब्लॉक स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजीव गांधी के कार्यकाल और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी की दिशा में आगे बढ़ाने का विजन दिया तथा पंचायती राज, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संचार जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पहल की।

महानगर कांग्रेस श्रीनगर (श्रीकोट) के अध्यक्ष एवं कांग्रेस सेवादल पौड़ी गढ़वाल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार ‘फौजी’ ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन युवाओं को राष्ट्र निर्माण और देश की प्रगति के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वाईएस पंवार, ललित मोहन बहुगुणा, जीएन सेमवाल, बीएस दानू, विक्रम सिंह नयाल, सुरेंद्र सिंह, धीरेंद्र नेगी, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, प्रियांशु गडोई, मोनालिसा रावत, आदित्या, आयुष, अरुण कुमार और आयुष कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान ललित मोहन बहुगुणा को कांग्रेस महानगर श्रीनगर (श्रीकोट ब्लॉक) का कार्यालय एवं चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जाने की घोषणा भी की गई।