Home उत्तराखण्ड बकरी चराने जंगल गई महिला पर भालू के किया हमला, गंभीर रूप...

बकरी चराने जंगल गई महिला पर भालू के किया हमला, गंभीर रूप से घायल, एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में कराया भर्ती

Bear attacks on woman

Bear attacks on woman: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जंगली जानवरों द्वारा इंसानों पर हमले की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला टिहरी गढ़वाल के हिंडोलाखाल क्षेत्र का है। यहाँ विटुला गांव की 56 वर्षीय महिला पर आज सुबह भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया। जहां उनके सिर पर 50 टांके लगाए गए। यहां से विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी की पहल पर महिला को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक देवप्रयाग के ग्राम पंचायत पोसाड़ा के विटुला गांव की 56 वर्षीय महिला सुधा देवी आज सुबह करीब 11 बजे बकरियां चराने घर से कुछ दूर जंगल गयी थी। इस दौरान झाड़ियों में छुपे भालू ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाकर भालू को वहां से भगाया। लेकिन तब तक भालू महिला को बुरी तरह घायल कर चुका था। महिला को पहले सीएचसी हिंडोलाखाल में भर्ती किया गया, जहां से बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया। जहां सर्जरी विभाग के डॉक्टर हरि सिंह ने तत्काल महिला का ट्रीटमेंट किया। डॉ. हरि सिंह ने बताया कि महिला के सिर से पूरी खाल उतरी हुई थी, जबकि आंख पर गहरे घाव और गले तक नोंचा गया था, जिस पर तत्काल ट्रीटमेंट दिया गया। 50 से अधिक टांके लगाए गए। महिला की छाती पर भी भालू ने घाव किए थे।

जिसके बाद देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल पर हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्ट कर महिला को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। एम्स में इलाज के बाद अब महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।