Home उत्तराखण्ड सतपुली : स्वास्थ्यकर्मी कोरोना के प्रति लोगो को कर रहे जागरूक

सतपुली : स्वास्थ्यकर्मी कोरोना के प्रति लोगो को कर रहे जागरूक

awareness of Corona

सतपुली : विकासखंड द्वारीखाल वह नगर पंचायत सतपुली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली के आयुष चिकित्सक डॉक्टर मनोहर कंडारी सहित फार्मेसिस्ट विक्रम साह, डॉ. मुकेश धनिया, अनिल शर्मा की टीम घर-घर जाकर प्रवासी लोगों की थर्मल स्क्रीनिग कर उनको कोरोना से बचने व लड़ने के लिए जागरूक कर रहे है।

स्वास्थ्य टीम 23 ग्राम सभाओं वह नगर पंचायत के क्षेत्रों में भ्रमण कर 3,000 से अधिक प्रवासियों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। ग्राम सभा उतिन्डा, बरगढ़ी, कैण्डुल, किनसुर, पाटली जो कि दूरस्थ गांव है वहाँ स्वास्थ्य टीम पैदल चलकर प्रवासी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे है और साथ ही उनको कोरोनावायरस प्रति जागरूक कर रहे हैं।