CBSE Result 2024: सीबीएसई बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार 10वीं में 93.60 फीसदी तथा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं। सीबीएसई बोर्ड 10वीं में भी त्रिवेंद्रम सबसे टॉप पर रहा। यहां उत्तीर्ण प्रतिशत 99.75% रहा है। 12वीं में लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं।
इस साल 10वीं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 2.04% ज्यादा है। लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.75% और लड़कों का 92.71% है।
रैंक राज्य का नाम पास प्रतिशत
1 तिरुवनंतपुरम 99.75
2 विजयवाड़ा 99.60
3 चेन्नई 99.30
4 बेंगलुरु 99.26
5 वेस्ट दिल्ली 94.18
6 ईस्ट दिल्ली 94.15
7 चंडीगढ़ 94.14
8 पंचकुला 92.16
9 पुणे 96.46
10 अजमेर 97.10
11 देहरादून 90.07
12 पटना 92.91
13 भुवनेश्ववर 92.03
14 भोपाल 90.58
15 गुवाहाटी 77.94
16 नोएडा 90.46
17 प्रयागराज 92.72