जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद पौडी गढ़वाल के विकास क्षेत्र शाखा एकेश्वर में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन सिमारखाल सीआरसी में आयोजित किया गाया। शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का शुभारम्म ब्लॉक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी, विशिष्ट अतिथि अरविन्द पांथरी और कृष्ण कुमार रावत द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज शिक्षकों के सामने विभिन्न चुनौतियां हैं. जिसके लिए शिक्षकों को समयानुसार अपने को अपडेट करना पडेगा। शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में जिलाध्यक्ष भगत भण्डारी, जिला मंत्री मुकेश काला, वरि० संयु मंत्री विपिन रांगण, पर्यवेकक अरविन्द आलोक, दिनेश नेगी, लक्ष्मण सिंह नेगी, कुलदीप रावत, संदीप गुसाई, वितोद विडालिया, अरुणा पाँथरी, गजेन्द्र सिंह रावत, प्राथमिक शिक्षक संगठन एकेश्वर के अध्यक्ष सुधीर रावत और मंत्री धमेन्द्र आदि ने विचार व्यक्त किये।
प्रथम सत्र शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के मुख्य बिन्दुओं में घटती हुई छात्र संख्या छात्रों के सर्वागीण विकास पर चर्चा शिक्षण एवं पठन पाठन मै नवाचारी शिक्षा आईसीटी तथा शिक्षा के विकास हेतु छात्र शिक्षक और अभिभावक समन्वय एवं विभागीय डायट और एससीईआरटी कार्यक्रमों की सफलता एवं उसमें समन्वय स्थापित करना महत्वपूर्ण बिलुओं पर शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये। द्वितीय सत्र में ब्लॉक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ है। जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए है।
- लक्ष्मण सिंह नेगी (पूर्व अध्यक्ष) को पुनः अध्यक्ष पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार गुँसाई
- मंत्री कुलदीप रावत
- कोषाध्यक्ष- देवेन्द्र सिंह नेगी
- वरिष्ठ संयुक्त मंत्री अशोक कुमार
जनपद पौड़ी गढ़वाल जिलाध्यक्ष भगत सिंह भण्डारी, जिला मंत्री मुकेश काला, विपिन राँगण वरिष्ठ संयुक्त मंत्री समेत समस्त जिलाकार्यकारणी ने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद पौडी गढ़वाल में विकास क्षेत्र शाखा एकेश्वर जनपद पौड़ी गढ़वाल के समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि सभी पदाधिकारी शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थ हित में निस्वार्थ भाव से सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।


