श्रीनगर गढ़वाल: महाशिवरात्रि पर अलकनंदा नदी पर नहाने गए तीन छात्रों में से दो छात्रों की चौरास पुल के पास नदी डूबने से मौत हो गयी। जबकि एक छात्र किसी तरह डूबने से बच गया। दोनों मृतक छात्र बिहार के रहने वाले थे। जिनमे से एक गढ़वाल विश्वविद्यालय में बीटेक का छात्र था, जबकि दूसरा सीयूईटी की तैयारी के लिए श्रीनगर आया था। वहीं एक का बेस अस्पताल श्रीनगर में उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चैरास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के पीछे अलकनंदा नदी की ओर नहाने के लिए तीन युवक गए थे। इनमें से दो गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र थे, जबकि एक सीयूईटी की तैयारी के लिए अपने रिश्ते के भाई के पास श्रीनगर आया था। जानकारी के मुताबिक तीनों युवक नहाने के लिए नदी में उतर गये। नदी में दलदल होने के कारण तीनों युवक डूबने लगे। जिनमें से एक को स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत बचा लिया गया।
शेष दो युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही एसडीआरफ, 40 पीएसी पौड़ी तथा कीर्तिनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। बारी-बारी से दोनों को गहरे पानी से बाहर निकालकर 108 सेवा के माध्यम से बेस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में हर्षब्रज कौशिक (20) पुत्र राजेंद्र चंद्र निवासी छपरा मीनापुर मुज्जफरपुर बिहार तथा आयुष राज (21) पुत्र संजय कुमार ठाकुर निवासी जजुआरा मुज्जफरपुर बिहार शामिल हैं। हर्षब्रज कौशिक गढ़वाल विवि में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था, जबकि आयुष सीयूईटी की तैयारी के लिए हर्ष के साथ यहां आया था। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में भाई हैं और मंगलवार को ही घर से यहां आए थे।
घटना में सुरक्षित बचे गढ़वाल विवि में बीटेक के छात्र दिव्यांशु ने बताया कि छुट्टी का दिन होने के कारण सभी दोस्तों ने अलकनंदा नहाने का मन बनाया। तीनों हाथ पकड़ अलकनंदा नदी किनारे जैसे ही पानी में उतरे वहां पर घुटनों तक पानी था, लेकिन अचानक बढ़ने पर वह गहरे पानी में डूबने लगे। इसी दौरान उनके हाथ छूट गए। सिर के ऊपर तक पानी आने पर वह घबरा गए। उन्होंने बताया कि किसी तरह वह हाथ-पैर मारकर किनारे पहुंचे तो बेहोश हो गए। अस्पताल में भर्ती दिव्यांशु को सायं साढ़े पांच बजे तक अन्य दोस्तों के मौत होने की सूचना भी नहीं मिल पाई थी। वह घबराया हुआ सबसे यही पूछने पर लगा था कि अन्य दोस्त सही सलामत हैं या नहीं।
कीर्तिनगर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुंवर राम आर्य ने बताया कि कुणाल की सूचना पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू आपरेशन चलाया। बताया कि रेस्क्यू में दिव्यांशु यादव (20) पुत्र संजय निवासी मऊ वाराणसी, उत्तरप्रदेश को नदी से बाहर निकालकर बेस चिकित्सालय भेजा गया है। जहां युवक का उपचार चल रहा है। संजय गढ़वाल विश्वविद्यालय में बीफार्मा का छात्र है। बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद हर्षब्रज कौशिक (20) पुत्र राजेंद्र चंद्र निवासी छपरा मीनापुर मुज्जफरपुर बिहार और आयुष राज (21) पुत्र संजय कुमार ठाकुर निवासी जजुआरा मुज्जफरपुर बिहार की पानी में डूबने से मौत हो गयी। हर्षब्रज कौशिक गढ़वाल विश्वविद्यालय में बीटेक का छात्र है। जबकि आयुष सीयूईटी की तैयारी के लिए हर्ष के साथ श्रीनगर आया था। बताया कि हर्षब्रज और आयुष चचेरे भाई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मृतक के नाम:
1-आयुषराज पुत्र श्री संजय कुमार ठाकुर उम्र 20 वर्ष, निवासी जाजर मुजफ्फरनगर बिहार।
2- हर्षराज कौशिक पुत्र श्री राजेंद्रचंद्रा, उम्र 19 वर्ष।



