Karate Championship 2025

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेठ आनन्दराम जयपुरिया स्कूल में आयोजित फोर्थ जी.बी. नगर इंटर डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप 2025 का सफल समापन हो गया है. प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के करीब 150 बच्चों ने भाग लिया. जिसमें डी एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

एस.के.एस.आई. के टैक्निकल डायरेक्टर शिहान अशोक दर्दा जी ने सैनपैई हर्षित पाण्डे और उनकी टीम की तारीफ करते हुए शुभकामनाएं दी. वही ऑर्गेनाइजर डी.एस. स्पोर्ट्स के डायरेक्टर सेन्सई दिलीप शर्मा ने भी सभी बच्चों को द्वितीय स्थान पर आने की बधाई दी।

डी अकैडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के निर्माता भारतीय महासचिव शिहान दीपचन्द पाण्डे ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए ज्यादा मेहनत करने को कहा और कोच हर्षित पाण्डे एवं उप कोच निक्कू गुप्ता कि तारीफ की ।

कोच हर्षित पाण्डे ने बताया कि कराटे चैंपियनशिप 2025  में कुल 15 बच्चों ने स्वर्ण पदक, 4 बच्चों ने रजत पदक तथा 2 बच्चों ने कांस्य पदक जीते। शिहान दीपचन्द पाण्डे ने बताया कि 5 वर्ष आयु वर्ग में लव्य पंत ने स्वर्ण, 12 वर्ष में कनव बिष्ट ने 1 स्वर्ण और 1 रजत, कन्या धन में हिमांशी नेगी, रिधिमा रावत एवं अनन्या सिंह ने स्वर्ण और रिधिमा नैलवाल ने कांस्य पदक जीते। हिमांशी नेगी ग्राम फरसों ब्लॉक गैरसैण चमोली की रहने वाली है.