रुद्रप्रयाग: राजकीय महाविद्यालय जखोली में प्राचार्य प्रो. माधुरी के मार्गदर्शन एवं चुनाव अधिकारी डॉ. कपिल की देखरेख में छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों की वैध नामांकन सूची जारी की गई।

नामांकन जांच समिति द्वारा जांच उपरांत निम्नलिखित प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए—

अध्यक्ष पद : गुरु प्रीतम प्रकाश, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर

उपाध्यक्ष पद : अमित प्रकाश, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर

महासचिव पद : अमृता, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर

सहसचिव पद : शीतल नेगी, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर

कोषाध्यक्ष पद : आईशा, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद : खुशबू, एम.ए. प्रथम सेमेस्टर

नामांकन प्रपत्र जांच समिति में डॉ. सुभाष कुमार, डॉ. भारती, डॉ. विकास शुक्ला एवं डॉ. दिनेश नेगी सम्मिलित रहे।