पौड़ी: बीआरसी पौड़ी में गुरुवार को दूसरी ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। यह महोत्सव पिछले वर्ष पौड़ी जनपद से शुरू हुआ था, जो इस वर्ष राज्य स्तर पर विस्तारित होकर पूरे प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले से प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी शामिल होंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ब्लॉक समन्वयक जयदीप रावत ने बताया कि विकासखंड पौड़ी के छह संकुलों से कुल 18 प्रतिभागियों ने भाषण, मॉडल एवं क्विज प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

भाषण प्रतियोगिता में

प्रथम स्थान: कुमारी बबली (राजकीय इंटर कॉलेज क्यार्क)

द्वितीय स्थान: कुमारी राधिका (राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय घोड़ीखाल)

तृतीय स्थान: कुमारी यशिका एवं कुमारी दृष्टि।

मॉडल प्रतियोगिता में

प्रथम स्थान: कृष्ण पटवाल (राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी)

द्वितीय स्थान: प्रियांशु नौटियाल (राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुड़दौड़ी)

तृतीय स्थान: कुमारी प्राची (राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पैडुल)।

क्विज प्रतियोगिता में

प्रथम स्थान: नितिन (राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पैडुल)

द्वितीय स्थान: अंजलि (राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय घुड़दौड़ी)

तृतीय स्थान: कुमारी अनुष्का नेगी (राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय छतकोट)।Block level Social Science Festival

समापन समारोह के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी पौड़ी आशुतोष खंडूरी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और जीवन में सफलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

कार्यक्रम के सफल संचालन में भगत भंडारी, विक्रम सिंह रावत, विजेंद्र भट्ट, नवीन डोभाल, कुसुम चौहान, मनीषा घिल्डियाल, महेंद्र सिंह रौथाण, जयशंकर प्रसाद, शांति नेगी, संगीता महर, मनमोहन सिंह चौहान और वैजयंती नेगी का विशेष योगदान रहा।