पौड़ी: पौड़ी जिले के मनियारस्यूं और असवालस्यूं दोनों पट्टियों के संगम कहे जाने वाले साकिनखेत बाजार में छ दशक के बाद पहली बार पुरानी रामलीला की वापसी हुई है। नयारघाटी म्यूजिकल सांस्कृतिक ग्रुप के निदेशक एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मवाड़ मनीष कुमार ने बताया कि वह विगत दो वर्षों से साकिनखेत बाजार में रामलीला के आयोजन का प्रयास कर रहे थे, जो इस वर्ष सार्थक हुआ। क्योंकि छ दशक बाद पुनः रामलीला मंचन की शुरुआत करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन क्षेत्र के समस्त गांवों के ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इस वर्ष रामलीला मंचन का मन बना लिया तो उम्मीद से ज्यादा सफल हो रहे है। इसीलिए रामलीला समिति बैनर का नाम सामूहिक रामलीला समिति साकिनखेत दिया है।
रामलीला मंचन 12 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगी। रविवार को छठवां दिवस राम-भरत मिलाप, सुपर्णखा का नासिका छेदन, रावण मारीच संवाद तक ही रामलीला मंचन किया गया। यहां की रामलीला मंचन में 80 प्रतिशत महिलाए अपनी भागीदारी निभा रही हैं। राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न आदि मुख्य किरदार क्षेत्र की बालिकाएं बखूभी निभा रही है। वही सुपर्णखा का किरदार में भी महिला निभा रही है। बालिकाओं के शानदार अभिनय को देखने भारी संख्या में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
क्योंकि साकिनखेत क्षेत्र में बहुत गांव आते है। और बहुत सालों बाद क्षेत्रवासियों को नए आधुनिक युग में विभिन्न संसाधनों से लैस रामलीला मंचन देखने को मिल रही है। रामलीला मंचन के छठवां दिवस पंचायत के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी रामलीला मंचन में मेहमान के रूप युवा कलाकारों का हौसला बढ़ाते नजर आए। जिनका रामलीला समिति ने श्रीराम का पटका डालकर और उन्हें भगवान श्रीराम की प्रतिमा के रूप में स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य डोभ श्रीकोट अनुज कुमार, निवर्तमान भाजपा के जिला महामंत्री शशि चंद्र रतूड़ी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण नेगी, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष परमानंद सेमवाल, जिला कार्यालय प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान बेडगांव प्रमोद रावत, क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान एवं समाजसेवी, राइका साकिनखेत शिक्षकगण, गणमान्य लोग मौजूद थे।
इस अवसर पर रामलीला समिति अध्यक्ष एवं प्रधान बेदल गांव नंदन सिंह रावत, जसपाल सिंह नेगी, ग्राम प्रधान धोड़ा नवीन कुमार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
जगमोहन डांगी


