श्रीनगर गढ़वाल: आगामी मंडलीय अधिवेशन के लिए मंडलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं राजकीय शिक्षक संघ पौड़ी के पूर्व जिला अध्यक्ष जयदीप रावत ने रविवार को भगवान कमलेश्वर की पावन भूमि श्रीनगर से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में आयोजित बैठक में पौड़ी, टिहरी और रुद्रप्रयाग जनपदों के शिक्षकों ने उन्हें भारी समर्थन दिया।
बैठक में खिर्सू ब्लॉक अध्यक्ष अव्वल पुंडीर ने कहा कि जयदीप रावत सदैव शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं और एक फोन कॉल पर भी उनके प्रकरण का निस्तारण करवाते हैं। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश मोहन कंडारी ने कहा कि जयदीप रावत की कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए उनका मंडलीय अध्यक्ष निर्वाचित होना लगभग तय है।
पूर्व मंडलीय प्रवक्ता चंद्र मोहन रावत ने उन्हें राजकीय शिक्षक संघ का गौरव बताया। कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व उपाध्यक्ष मनोज काला ने कहा कि रावत प्रभावशाली प्रत्याशी हैं, फिर भी शिक्षकों को मजबूती से रणनीति बनाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाना है।
बैठक में राजकीय शिक्षक संघ के
उपाध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, डॉ. प्रकाश चमोली, टीका प्रसाद डिमरी, ब्लॉक मंत्री खिर्सू अनूप नेगी, मनिंदर लडोला, डॉ. शिवराज रावत समेत कई वरिष्ठ शिक्षकों ने जयदीप रावत के समर्थन में विचार रखते हुए उन्हें एक योग्य एवं प्रतिबद्ध प्रत्याशी बताया।
पूर्व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों से जयदीप रावत ने मंडलीय स्तर की समस्याओं के समाधान में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
पूर्व मंडलीय प्रवक्ता महेंद्र सिंह नेगी ने जयदीप रावत को एक आदर्श शिक्षक, जुझारू, सौम्य एवं हर पल शिक्षक समस्याओं के निराकरण हेतु तत्पर प्रत्याशी बताते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर हाल ही में निर्वाचित जिला अध्यक्ष भवान सिंह नेगी का खिर्सू ब्लॉक के शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत के शिक्षकों द्वारा भी उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भवान सिंह नेगी ने सभी शिक्षक शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जयदीप रावत द्वारा जिला अध्यक्ष के रूप में किये गए कार्यों से प्रेरणा लेकर वे भी भरसक कोशिश करेंगे कि उनके जैसे कार्य करेंगे और शिक्षकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे. अपने समर्थन में अपार जनसमर्थन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जयदीप रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं मंडलीय अध्यक्ष चुने जाने पर दुगनी शक्ति से कार्य करने का वादा किया।
अपने समर्थन में मिले अपार जनसमर्थन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जयदीप रावत ने सभी शिक्षकों का आभार जताया और मंडलीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दोगुनी ऊर्जा से कार्य करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में शिक्षिका जया बहुगुणा, प्रियंका पंत, शिक्षक बीपी वेदवाल, भारत मनी नैथानी, विक्रम सिंह नेगी, प्रवीण कुमार भट्ट, कन्हैया लाल, शंभू प्रसाद जोशी, जसपाल चौहान,रामेश्वर रावत ,दुर्गेश बर्तवाल, मनोज पुरी, अनिल नेगी, देवेंद्र भंडारी सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडलीय प्रवक्ता जसपाल सिंह गोसाई ने किया।



