Home उत्तराखण्ड Tilu Rauteli Awards 2026: इन 13 महिलाओं को मिलेगा इस बार तीलू...

Tilu Rauteli Awards 2026: इन 13 महिलाओं को मिलेगा इस बार तीलू रौतेली पुरस्कार, 35 को आंगनबाड़ी सम्मान, देखें लिस्ट

Teelu Rauteli Award 2026 List: उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती (8 अगस्त) पर हर साल उत्तराखंड सरकार द्वारा खेल, समाजसेवा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली राज्य की महिलाओं/बालिकाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस साल इन 13 महिलाओं को वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी अच्छा कार्य करने पर इस पुरस्कार से नवाजा गया है।

पुरस्कार वितरण आठ अगस्त 2026 को संस्कृति विभाग के हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित सभागार में किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चयनित महिलाओं को पुरस्कृत करेंगे। इसके अलावा 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2006 से की गई थी।

इन्हें मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

  1. अल्मोड़ा की पुष्पा फर्त्याल को संस्कृति एवं कला के क्षेत्र में
  2. बागेश्वर की दया दानू को समाज सेवा
  3. चमोली की नंदा सती को संगीत
  4. चंपावत की रितिका बगोली को पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा
  5. देहरादून की नीतू रानी को शिक्षा एवं बहादुर
  6. हरिद्वार की वैशाली शर्मा को समाज सेवा
  7. नैनीताल की लतिका को खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि
  8. पौड़ी गढ़वाल की प्रियंका पत थपलियाल को खेल समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में
  9. पिथौरागढ़ की कलावती देवी को सामाजिक कार्य
  10. रुद्रप्रयाग की दुर्गा देवी को समाज सेवा
  11. टिहरी गढ़वाल की सरिता कोठियाल को सामाजिक क्षेत्र
  12. उधम सिंह नगर की पुष्पा देवी को दिव्यांग खेल
  13. उत्तरकाशी की श्वेता बधानी (स्वतंत्री) को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए