Home उत्तराखण्ड भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी पौड़ी की प्रबंध समिति की बैठक संपन्न, रक्तदान और...

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी पौड़ी की प्रबंध समिति की बैठक संपन्न, रक्तदान और आपदा प्रबंधन कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा

20

पौड़ी: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा पौड़ी गढ़वाल की प्रबंध समिति (Managing Committee) की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान रक्तदान शिविरों के आयोजन, प्राथमिक उपचार (First Ad) प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों तथा मानवता की सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जिले में रेडक्रॉस की गतिविधियों का विस्तार करने और अधिक से अधिक लोगों को इन अभियानों से जोड़ने के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक रेडक्रॉस की सेवाएं पहुंचें तथा आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत और सहायता उपलब्ध कराने के लिए संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाए।

बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन गणेश खुगशाल गणी ने की, जबकि सचिव केशर सिंह असवाल ने शाखा की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर समिति के सदस्य सरदार सिंह रावत, दिनेश सिंह रावत, जसपाल सिंह रावत, मदनमोहन नौडियाल, प्रदीप रावत, पुष्कर सिंह, प्रदीप नैधानी, टी.एस. नेगी, सुरेश चन्द्र बडथ्वाल, दिनेश शाह और दीपक खनसूली सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता की।

बैठक का समापन मानवता की सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने के साथ किया गया।