जगमोहन डांगी
कल्जीखाल: विकास खंड कल्जीखाल अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांगी जो जंगली जानवरों का भय से पंचायत भवन डांगी में संचालित हो रहा है। पंचायत भवन भावुक क्षणों का साक्षी बन गया सोमवार को लंबी सेवाओं के बाद दो शिक्षाशिक्षकों के अन्य विद्यालयों में स्थानांतरण होने पर विद्यालय परिवार ने भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।
दोनों शिक्षाशिक्षकों को और भोजन माता को भावभीनी विदाई दी गई। ज्ञात हो कि राजकीय जूनियर हाईस्कूल विद्यालय डांगी में विगत 22 वर्षों अपनी सेवाएं दी रही सहायक अध्यापिका श्रीमती मंजू शाह का स्थानांतरण राजकीय जूनियर हाईस्कूल धारी में हुआ उन्होंने विद्यालय को कर्मभूमि मानते हुए निष्ठा और समर्पण से अध्ययन का कार्य किया वही अंग्रेजी प्रवक्ता श्रीमती सुनीता रावत का स्थानांतरण राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुलाड़ हो गया था।
श्रीमती सुनीता रावत पहली नियुक्ति राउमा विद्यालय डांगी उच्चीकरण के समय हुई थी। उन्होंने दुर्गम परिस्थितियों में दुर्गम क्षेत्र में 16 वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं दी। और बीच बीच में आवश्यकता पढ़ने पर प्रभारी प्रधानाचार्य का दायित्व को सफ़लता पूर्वक संभाला बाद विद्यालय परिवार दोनों शिक्षिकाओं स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित कार्यक्रम नहीं कर पाया था जिस कारण आज सोमवार को प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम रावत एवं समस्त शिक्षकों के पहल पर आज दोनों शिक्षिकाओं को भव्य विदाई समारोह आयोजित कार्यक्रम रखा गया जिसमें विद्यालय से जुड़े क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी में दोनों शिक्षिकाओं के साथ साथ विद्यालय में 22 साल सेवाएं देनी वाली भोजन माता श्रीमती रेखा देवी को भी सेवा समाप्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।
छात्र संख्या का अभाव में जूनियर स्तर का विद्यालय बंद होने से उनकी सेवाएं स्वयं ही समाप्त हो गई थी। उनकी भी निष्ठा पूर्वक 22 वर्षों की सेवाओं पर ग्रामवासियों ने सम्मानित किया है। क्षेत्र के समाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व अभिभावक एवं शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगमोहन डांगी ने बताया भोजन माता ने 22 साल छात्र छात्राओं को तो भोजन परोसा ही है साथ साथ विद्यालय में पीटीए बैठकों में कई बार अभिभावकों को भी जलपान करवाया इस लिए उनका भी शिक्षिकाओं के साथ साथ विदाई सम्मान का अधिकार बनाता है। हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से उन्हें एक धेला नहीं मिला।
इस विदाई समारोह में विद्यालय संस्थापक पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सज्जन सिंह नेगी,ग्राम प्रधान थनूल एवं पूर्व पीटीए अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत,एसएमसी अध्यक्ष एवं पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान डांगी भगवान सिंह चौहान, सेवानिवृत ऑनरी कैप्टन मदन सिंह रावत,कलीराम डुकलाण,सहित छात्र छात्राओं और अभिभावकों की मौजूदगी रही संचालन शिक्षक शैलेश डोभाल ने किया।



