पौड़ी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ अभद्र व्यवहार के विरोध में रविवार को मंडल मुख्यालय पौड़ी में विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों, अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
कलेक्ट्रेट भवन पौड़ी के सम्मुख हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति के पास बड़ी संख्या में एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि इस प्रकार की अराजक घटनाओं पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई तो कर्मचारी वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस करेगा, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष जयदीप रावत, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष भगत सिंह भंडारी, पूर्व जिला मंत्री मुकेश काला, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप काला के नेतृत्व में शिक्षकों/कर्मचारियों ने तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह राणा को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया। ज्ञापन में दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
प्रदर्शन में जिलाधिकारी माध्यमिक पौड़ी गढ़वाल रणजीत सिंह नेगी, राजकीय शिक्षक संघ के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष भगत सिंह भंडारी, पूर्व जिला मंत्री मुकेश काला, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप काला, राजकीय शिक्षक संघ के जिला कार्यालय मंत्री रघुराज चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष पौड़ी मनोज सिंह विष्ट, उपाध्यक्ष सुबोध कुकरेती, पौड़ी ब्लॉक जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष श्रीमती रश्मि विष्ट, ब्लॉक मंत्री श्रीमती सरिता थपलियाल, चंद्रमोहन विष्ट (ब्लॉक अध्यक्ष खिर्सू), राकेश भारती (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ कलजीखाल), पंकज कुमार मुयाल (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ कोट), महेंद्र सिंह नेगी, मनमोहन चौहान, रविन्द्र सिंह, संतोष खंडूड़ी, अनूप बड़थ्वाल, अनिल नौटियाल, कुलदीप रावत, सुधीर, उदय सिंह भंडारी, सईद खान, प्रेम चंद्र ध्यानी, आनंद सिंह लिंगवाल, स्वदेश नेगी, कमल रावत सहित अनेक शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी संगठनों ने एक स्वर में कहा कि आगे इस प्रकरण में जो भी निर्णय संयुक्त रूप से या घटक संगठनों द्वारा लिया जाएगा, सभी उसी के अनुरूप कार्रवाई करेंगे।



