देवप्रयाग: ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग की क्रीड़ा समिति के तत्वावधान में 26 फरवरी 2026 को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ उत्साहपूर्वक हुआ।
कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए क्रीड़ा प्रभारी डॉ. आदिल कुरैशी ने प्रथम दिवस में आयोजित प्रतियोगिताओं—100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़, चक्का फेंक, गोला फेंक, भाला फेंक, ऊंची कूद तथा लंबी कूद—की जानकारी दी।
प्रथम दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. अर्चना धपवाल ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन हेतु महाविद्यालय परिवार को अग्रिम शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिताओं के समापन के पश्चात निर्णायक मंडल द्वारा परिणाम घोषित किए गए।
100 मीटर दौड़
बालक वर्ग: आयुष (प्रथम), राहुल (द्वितीय), तुषार (तृतीय)
बालिका वर्ग: काजल रावत (प्रथम), पूजा (द्वितीय), काजल चौहान (तृतीय)
200 मीटर दौड़
बालक वर्ग: राहुल (प्रथम), तुषार (द्वितीय), आयुष (तृतीय)
बालिका वर्ग: काजल रावत (प्रथम), पूजा (द्वितीय), मुस्कान (तृतीय)
400 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग)
काजल रावत (प्रथम), संतोषी (द्वितीय), मुस्कान (तृतीय)
1500 मीटर दौड़ (बालक वर्ग)
शुभम चौहान (प्रथम), राहुल (द्वितीय), आर्यनदीप (तृतीय)
भाला फेंक
बालक वर्ग: तुषार (प्रथम), सुमित (द्वितीय), आयुष (तृतीय)
बालिका वर्ग: पूजा (प्रथम), काजल चौहान (द्वितीय), मुस्कान (तृतीय)
गोला फेंक
बालक वर्ग: सुमित (प्रथम), तुषार (द्वितीय), राहुल (तृतीय)
बालिका वर्ग: काजल चौहान (प्रथम), पूजा (द्वितीय), काजल रावत (तृतीय)
चक्का फेंक
बालक वर्ग: शुभम (प्रथम), सुमित सिंह (द्वितीय), तुषार (तृतीय)
बालिका वर्ग: काजल चौहान (प्रथम), पूजा (द्वितीय), मुस्कान (तृतीय)
लंबी कूद
बालक वर्ग: शुभम (प्रथम), आयुष (द्वितीय), राहुल (तृतीय)
बालिका वर्ग: काजल रावत (प्रथम), काजल चौहान (द्वितीय), पूजा (तृतीय)
ऊंची कूद
बालक वर्ग: शुभम (प्रथम), आयुष (द्वितीय), सुमित (तृतीय)
बालिका वर्ग: काजल रावत (प्रथम), पूजा (द्वितीय), काजल चौहान (तृतीय)
क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।



