देवप्रयाग: ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग में नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नमामि गंगे के संयोजक डॉ. सुबोध कुमार के नेतृत्व में किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के पांच समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में रोहिणी, बबीता और शालिनी के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि स्नेहा, राखी और नंदिनी के समूह को द्वितीय स्थान मिला। वहीं ईशा नेगी, आंचल और पूजा के समूह ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. तान्या नौटियाल और डॉ. रंजू उनियाल शामिल रहे।
मेहंदी प्रतियोगिता में नंदिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शालिनी द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. लीना पुंडीर, डॉ. सृजना राणा और डॉ. अमित कुमार ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय में गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।



