ग्रेटर नोएडा: सेक्टर बीटा-2 के आई ब्लॉक स्थित वैभव लक्ष्मी मंदिर में पिछले कुछ वर्षों के दौरान हुई चोरी की घटनाओं से चिन्तित सेक्टर वासियों द्वारा शुक्रवार को “श्री वैभव लक्ष्मी सेवा समिति, बीटा-2” की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के पुनर्गठन के साथ मंदिर व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में समिति के सदस्यों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया। सभा में उपस्थित सदस्यों ने सतीश नागर (निवासी एच-15, बीटा-2) को समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पुनर्गठन के अंतर्गत विनोद भाटी को संरक्षक, अनिल कुमार चौधरी को उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार चौहान को महासचिव, अरुण कुमार लवानिया को संयुक्त सचिव, राजवीर तोमर को कोषाध्यक्ष, सुंदर भाटी को उप-कोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह को सांस्कृतिक कार्यकर्त्ता तथा रविन्द्र कुमार शर्मा को प्रवक्ता बनाया गया।
समिति में आरती शर्मा, राजवीर शर्मा, अरुण कुमार, सरुेंद्र सिहं, सुशील कुमार शर्मा, नरेश भारद्वाज, दीपक भाटी, तथागत झा, नव प्रभात, मोना यादव, जे.पी. शर्मा , धनेश भाटी, मकुेश देशवाल,अशोक भाटी, सविता चौहान एवं प्रीति ठाकुर को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश नागर ने सभी सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर परिसर में जनसेवा, धार्मिक गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता बनाए रखने की अपील भी की।
बैठक में मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं, धार्मिक आयोजनों, सामाजिक सेवा गतिविधियों एवं जनसहभागिता को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। अंत में उपस्थित सदस्यों ने समिति के पुनर्गठन का स्वागत करते हुए क्षेत्र में सौहार्द एवं धार्मिक वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।



