कल्जीखाल: कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में शनिवार को अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत पिछले वर्ष के कार्यकाल के आय-व्यय एवं विद्यालय के परीक्षा परिणामों के विवरण को अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत करने के साथ हुई। विद्यालय प्रशासन द्वारा रखे गए लेखा-जोखा पर अभिभावकों ने संतोष व्यक्त किया। इसके बाद वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद पर अर्जुन पटवाल को सर्वसम्मति से चुना गया, जबकि विजय पाल सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष बनाया गया। प्रधानाचार्य किरन बाला पदेन उपाध्यक्ष एवं राजेन्द्र सिंह पटवाल संरक्षक नियुक्त किए गए। शिक्षक सदस्य के रूप में श्रवण रावत, रीना रावत एवं अजय भारती तथा अभिभावक सदस्य के रूप में भागीरथ पटवाल, विकास कुमार, सरस्वती देवी एवं नीलम देवी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह पटवाल को निर्विरोध चुना गया। प्रधानाचार्य किरन बाला पदेन सचिव एवं लक्ष्मी कान्त उपाध्यक्ष बनाए गए। ग्राम प्रधान गुठीन्डा कमल किशोर पदेन सदस्य रहे। शिक्षक सदस्यों में अनीता बलूनी, आशीष नेगी एवं विकास कुमार को शामिल किया गया। अभिभावक सदस्यों में विनीता चंदोला, हेमन्ती देवी, कुलवन्ती देवी, दिलवर सिंह, लक्ष्मण सिंह, रेखा देवी, दिव्या देवी एवं रीना देवी को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों एवं अभिभावकों ने विद्यालय के सुचारू संचालन एवं शैक्षिक विकास में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में लगभग 60 अभिभावकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य किरन बाला, अर्जुन पटवाल, विक्रम सिंह पटवाल, ज्येष्ठ उप प्रमुख कल्जीखाल संजय पटवाल, वीरेन्द्र सिंह, किशोरी लाल, सुदामा प्रसाद चौधरी, तौकीर आलम, अजय भारती, आशीष नेगी, विकास कुमार, रविन्द्र रावत, माल सिंह, श्रवण रावत, अनीता बलूनी, रेनू राठी, रीना चौहान, आरज़ू नेगी, पूजा नेगी, शीखा नेगी, सोनम चंदोला, पूनम आर्य सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनीता बलूनी ने किया।



