श्रीनगर गढ़वाल। संगठन के विस्तार अभियान के तहत महानगर श्रीकोट ब्लॉक में महिला मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पीसीसी सदस्य वीरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल एवं संजय फौजी ने मोनालिसा रावत को महानगर श्रीकोट ब्लॉक महिला अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें पदभार ग्रहण कराया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि मोनालिसा रावत के नेतृत्व में महिला संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में वाई.एस. पंवार, जी.एन. सेमवाल, जीत सिंह बिष्ट, विक्रम नयाल, बलबीर सिंह दानू, हरि सिंह मल, राकेश चमोली, संदीप नेगी, बी.एम. नैथानी, सतीश पटवाल, डी.पी. गोदियाल, सुनीता डिमरी, अनीता पाण्डेय सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।