ग्रैंड माँ प्री स्कूल एंड डे केयर में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा पौधे प्रतियोगिता

0
798

ग्रेटर नोएडा: पेड़ प्रकृति के सुन्दर और उपयोगी उपहार हैं। पेड़ हमारे सबसे अच्छे मित्र हैं जो हमे फल, फूल, दवाई, इंधन, सब देते हैं। एक पेड़ हमे सालों साल मदद करता है। आज यह अतिआवश्यक है की हम पेड़-पौधों का ध्यान रखें एवं अपने आस पास हर जगह पेड़ लगाएं। इसी उद्देश्य से ग्रैंड माँ प्री स्कूल एंड डे केयर ने पौधे प्रतियोगिता का आयोजन किया। नन्हे नन्हे बच्चों ने सुन्दर सुन्दर रंग बिरंगे पौधे अपने गमलों में लगाये एवं उन्हें सजाया। इस एक्टिविटी द्वारा बच्चों में पौधों के प्रति प्यार जागृत किया गया और उन्हें धरती पर प्रतिदिन बढ़ रहे प्रदुषण के बारे में भी जागरूक किया गया। जिसके लिए हम सभी को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए। कविता प्रतियोगिता में भी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या अनीता सिंगला एवं इनर व्हील क्लब ग्रीन ग्रेटर नॉएडा की प्रधान अनीता त्यागी ने पौधे एवं कविता प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया। अनीता त्यागी ने कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की और प्रेरित किया की इसी तरह हमे अपने पर्यावरण की सुरक्षा करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here