नोएडा: कारगिल युद्ध में देश के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा आगामी 26 जुलाई (रविवार) को ‘कारगिल विजय दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी कला केंद्र, नोएडा अथॉरिटी, सेक्टर-6, नोएडा में सायं 4:00 बजे से होगा।

आयोजक संस्था “पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था” के मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना, देशभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करना है।

समारोह के दौरान कारगिल के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही शहीदों के परिजनों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की स्वर कोकिला लोक गायिका कल्पना चौहान एवं युवा दिलों की धड़कन लोक गायक रोहित चौहान द्वारा देशभक्ति पर आधारित गीतों एवं उत्तराखंड के लोक गीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जायेंगी।

संस्था की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों, युवाओं तथा क्षेत्रवासियों की सहभागिता रहेगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की है।

कार्यक्रम के आयोजन में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था की पूरी टीम की विशेष भूमिका रहेगी। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन देश के उन वीर सपूतों को सामूहिक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।

कार्यक्रम का विवरण:

  • कार्यक्रम: कारगिल विजय दिवस
  • तिथि: 26 जुलाई 2026 (रविवार)
  • समय: सायं 4:00 बजे
  • स्थान: इंदिरा गांधी कला केंद्र, नोएडा अथॉरिटी, सेक्टर-6, नोएडा
  • आयोजक: पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था
  • मुख्य आकर्षण
  • कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि
  • शहीदों के परिजनों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान
  • देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
  • राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक एकता का संदेश
  • संपर्क: +91-9540052694