ग्रेटर नोएडा: श्री वैभव लक्ष्मी सेवा समिति, बीटा-2, ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में आगामी 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को श्री वैभव लक्ष्मी मंदिर में शिव परिवार की दिव्य मूर्तियों की स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समिति के अनुसार शिव परिवार की मूर्तियां मंदिर परिसर में पहुंच चुकी हैं तथा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां श्रद्धा एवं उत्साह के साथ की जा रही हैं।
समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं भक्तों से इस पावन अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता करने तथा भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश एवं भगवान कार्तिकेय का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।
समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ 25 जुलाई 2026 से पूजा-अर्चना के साथ होगा। इसके बाद 27 जुलाई को भव्य शोभायात्रा, हवन-पूजन, मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण
- 25 जुलाई 2026 (शनिवार), प्रातः 9:00 बजे – पूजा-अर्चना प्रारंभ
- 27 जुलाई 2026 (सोमवार), प्रातः 9:00 बजे – भव्य शोभायात्रा
- 27 जुलाई 2026 (सोमवार), प्रातः 10:00 बजे – हवन एवं पूजन
- 27 जुलाई 2026 (सोमवार), दोपहर 12:00 बजे – शिव परिवार मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा
- 27 जुलाई 2026 (सोमवार), दोपहर 12:30 बजे – विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
श्री वैभव लक्ष्मी सेवा समिति, बीटा-2, ग्रेटर नोएडा
अध्यक्ष: सतीश नागर – 9870187526
महासचिव: प्रवीण कुमार – 9811129326



