Home उत्तराखण्ड दिव्यांशी बनीं बिथ्याणी राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष

दिव्यांशी बनीं बिथ्याणी राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष

Divyanshi Elected President of Bithyani Government College Students' Union

देहरादून: महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी (यमकेश्वर) में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर दिव्यांशी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वी प्रीति को 69 मतों के अंतर से पराजित कर छात्रसंघ अध्यक्ष का पद अपने नाम किया।

महाविद्यालय में मतदान प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चली, जिसमें पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद हुई मतगणना तक परिसर में छात्रों के बीच उत्सुकता का माहौल बना रहा।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद पर अभिनव उनियाल ने एकतरफा जीत दर्ज की। अभिनव को 102 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी शिवानी को 22 मत मिले।

वहीँ उपाध्यक्ष पद पर गुंजन, सचिव पद पर अनीशा, सह सचिव अंकिता और कोषाध्यक्ष पद पर कुसुम निर्विरोध चुनी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कु. साक्षी, कु. बबीता, कु. कृष्णा, प्रियांशु, कु. साक्षी सिंह एवं कु. अंजली को मनोनीत किया गया।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार शर्मा ने सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रसंघ चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। उन्होंने छात्रसंघ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों से महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।