Home उत्तराखण्ड राजकीय महाविद्यालय तेगड़ में छात्र परिषद का गठन, सूर्यप्रकाश जोशी बने अध्यक्ष

राजकीय महाविद्यालय तेगड़ में छात्र परिषद का गठन, सूर्यप्रकाश जोशी बने अध्यक्ष

Government College Tegad Student Council

टिहरी गढ़वाल: राजकीय महाविद्यालय तेगड़, लोस्तू, बढ़ियार (टिहरी गढ़वाल) में छात्र-छात्राओं की नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कौशल एवं सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्र परिषद का गठन किया गया। महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

छात्र परिषद में सूर्यप्रकाश जोशी को अध्यक्ष, अपेक्षा को उपाध्यक्ष, नैनीश कैंतुरा को सचिव, नैना को सहसचिव तथा अनुष्का को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं मुस्कान, सुहानी एवं मनीष सिंह कंडारी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

चुनाव प्रभारी कविता बिष्ट ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान छात्र परिषद के सदस्यों ने महाविद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं को महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छात्र परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि परिषद महाविद्यालय के समग्र विकास एवं छात्र हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. दिनेश सिंह नेगी, डॉ. सृजना राणा, डॉ. राजेश भट्ट, लक्ष्मण नेगी, संदीप नेगी सहित महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।