Home उत्तराखण्ड श्रीनगर में मां की गोद में बैठी बच्ची पर झपटा गुलदार, गंभीर...

श्रीनगर में मां की गोद में बैठी बच्ची पर झपटा गुलदार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है 4 साल की मासूम

Guldar-attacked-in-srinagar garhwal

Srinagar News: श्रीनगर गढ़वाल में गुलदार का आतंक लगातार जारी है। यहाँ गुलदार ने एक बार फिर से एक 4 साल की बच्ची पर हमला किया है। घटना श्रीनगर के श्रीकोट गंगानाली की है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 9:30 बजे बंगाली स्वीट शॉप वाली गली में आधीरा उम्र 4 वर्ष पुत्री बलवंत सिंह रावत निवासी टिहरी गढ़वाल अपने घर के आंगन में अपने मां के साथ थी। इसीबीच घात लगाये बैठे गुलदार ने अचानक बच्ची पर झपट्टा मारा और मां के हाथों से छीन कर ले गया। बच्ची की मां के शोर मचाने पर अगल बगल के लोग भी शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। इससे घबराए गुलदार ने बच्ची को तो थोड़ी दूरी पर छोड़ दिया। लेकिन तब तक गुलदार के नाखूनों और दांतों से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।

आनन फानन में बच्ची को स्थानीय लोग बेस अस्पताल श्रीकोट ले गए। जहाँ प्राथमिक उपचार के दौरान पता चला कि बच्ची के गले में बड़ा छेद हो गया है। जिसके बाद बच्ची को हायर सेंटर ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। बच्ची की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

इस क्षेत्र में गुलदार के लगातार हमलों से स्थानीय लोग दहशत में हैं। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने या मारने की मांग की है।