Home उत्तराखण्ड Agneepath scheme launched: मुख्यमंत्री धामी ने कोटद्वार में अग्निपथ योजना का मशाल...

Agneepath scheme launched: मुख्यमंत्री धामी ने कोटद्वार में अग्निपथ योजना का मशाल जलाकर किया शुभारम्भ, 63360 युवाओं ने कराया गया है पंजीकरण

Agneepath scheme launched in kotdwar

Agniveer Recruitment: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पौड़ी जिले के कोटद्वार में अग्निपथ योजना का मशाल जलाकर शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ कोटद्वार विधायक एवं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, सैनिक कल्याण मंत्री मंत्री गणेश जोशी, लैंसडाउन विधायक दलीप सिंह रावत, यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट आदि मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इसके बाद सीएम धामी ने अग्निवीर भर्ती की तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान वीर भूमि के रूप में है। उन्होंने कहा कि इस अग्निपथ योजना से देश को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अनुशासित युवा मिलेंगे। ऐसे ही युवा नए भारत की नींव रखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना में भर्ती होने का सपना रखने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह योजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। सरकार ने तय किया है कि अग्निपथ योजना के तहत सेना में सेवा देने वाले युवाओं को सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी सेवाओं में प्राथमिकता दी जाएगी।

कोटद्वार में शुक्रवार 19 अगस्त से अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती की शुरुआत होगी। अग्निवीर भर्ती के लिए कोटद्वार केंद्र पर गढ़वाल मंडल के 7 जिलों से कुल 63,360 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया है। सबसे ज्यादा पौड़ी से 16330 युवाओं ने पंजीकरण कराया, इसके अलावा चमोली के 9306, देहरादून के 9148, हरिद्वार के 6812, पौड़ी गढ़वाल के, रुद्रप्रयाग के 6357, टिहरी गढ़वाल के 9784, उत्तरकाशी के 5623 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया है। अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया 29 तक जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें:

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद चंद्रशेखर हरबोला,सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि