Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड में 7 फरवरी से स्कूल खुलने को लेकर आया ये नया...

उत्तराखंड में 7 फरवरी से स्कूल खुलने को लेकर आया ये नया आदेश

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के चलते बंद चल रहे कक्षा 1 से 9वीं तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूलों को खोलने के लिए नया आदेश जारी हो गया है. ‌शासन की ओर से जारी किए गए नए आदेश के अनुसार 7 फरवरी (सोमवार) से कक्षा एक से 9वीं तक के सभी स्कूल भौतिक रूप से खुल जाएंगे।

यह भी पढ़ें: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में 75 रिक्त पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

बता दें कि राज्य में 31 जनवरी से कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की कक्षाएं भौतिक रूप से खुली हुई हैं। लेकिन अभी तक कक्षा एक से नौवीं तक की ऑनलाइन कक्षाएं चल रही थी। अब 7 फरवरी (सोमवार) से सभी कक्षाओं को भौतिक रूप से खोल दिया गया है। जबकि राज्य में समस्त आंगनबाड़ी केंद्र अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: PGCIL Recruitment 2022: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में निकली नौकरी,

शिक्षा विभाग द्वारा जारी विस्तृत आदेश के मुताबिक छात्र-छात्राओं के शैक्षिक हितों के दृष्टिगत शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त कक्षा 01 से 09 तक के समस्त शिक्षा बोर्डों के शिक्षण संस्थानों को भी भौतिक रूप दिनांक 07 फरवरी 2022 से पठन-पाठन हेतु खोले जाने की अनुमति प्रदान की जाती है। राज्य के समस्त शिक्षा बोर्डो / संस्थाओं के समस्त कक्षाओं के भौतिक रूप से संचालन के दौरान दिशा-निर्देशों / मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का अनुपालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए रेलवे में भर्ती का मौका, जल्द करें आवेदन

विद्यालयों का संचालन हाईब्रिड मोड (Hybrid Mode) में किया जायेगा अर्थात भौतिक शिक्षण के साथ-साथ ऑनलाईन शिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। अध्यापन कार्य के दौरान शिक्षक मोबाईल या अन्य उपकरण (Devices) से कक्षा शिक्षण कार्य को ऑनलाईन लाइव प्रसारित करेंगे, जिससे ऐसे छात्र-छात्रायें जो विद्यालय में भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हो पा रहे हों, वे घर पर ही रह कर कक्षा शिक्षण से जुड़ सकें।

All classes will open in Uttarakhand from February 7