Home उत्तराखण्ड द्वारीखाल में ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा ने फ्रन्ट लाइन वर्कर को दिए...

द्वारीखाल में ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा ने फ्रन्ट लाइन वर्कर को दिए कोरोना बचाव किट

mahendra-rana-corona-kit

सतपुली : विकासखण्ड द्वारीखाल मुख्यालय में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा द्वारा हंस कल्चर सेंटर नई दिल्ली माता मंगला व भोले महाराज के सहयोग से प्राप्त मास्क, सेनेटाइजर, पीपीई किट, गाउन किट, थर्मामीटर, आक्सीमीटर, स्टीमर एवं कोविड-19 से सम्बन्धित दवाइयां विकासखण्ड के ग्रामस्तर पर कार्य कर रहे फ्रंट लाइन वर्कर, आशा, आंगन बाड़ी कार्यकत्री, प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ग्रामीणों तक पहुचाने के लिए वितरित किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा ने माता मंगला व भोले महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा इस महामारी में पूरे भारतवर्ष में जगह-जगह कोविड-19 की रोकथाम हेतु दवाइयां एवं अन्य सामाग्री आम जनता को उपलब्ध कराई जा रही हैं। और आज विकास खण्ड द्वारीखाल के ग्रामीणों के लिए आवश्यक सामग्री दी गयी है। जिसके लिए समस्त जनता की ओर से उनका हार्दिक अभिनन्दन एवं धन्यवाद करता हू। वहीं आशा कार्यकत्रियों, प्रधान ग्राम पंचायतो, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कोरोनाकाल में अपने कर्तव्य को निभाते हुए कार्य करने पर उनको बधाई दी।