Home उत्तराखण्ड Chardham Yatra 2025: बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में पूजा के लिए ऑनलाइन...

Chardham Yatra 2025: बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, कितना रहेगा प्रति व्यक्ति शुल्क, यहां देखें रेट लिस्ट

worship in Badrinath Kedarnath Dham-online booking started

Chardham Yatra 2025: इस वर्ष उत्तराखंड चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. इस वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को तथा बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई खुल रहे हैं। ऐसे में केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम में होने वाली विशेष पूजा, आरती और अभिषेक की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग आज यानी 10 अप्रैल से शुरू हो शुरू हो गई है। ऑनलाइन बुकिंग मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.badrinath-kedarnath.gov.in पर की जा रही है. बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि धाम में होने वाली सुबह व शाम की आरती, विशेष पूजा व लंबी अवधि की पूजा की ऑनलाइन बुकिंग अभी 30 जून की अवधि तक के लिए badrinath-kedarnath.gov.in पर उपलब्ध होगी। पूजाओं के शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है,

बदरीनाथ धाम में पूजाओं की एडवांस बुकिंग की रेट लिस्ट:

ब्रह्म मुहूर्त की पूजा (प्रातः 4:30 बजे से 6:30 बजे तक)-

महाभिषेक पूजा केवल एक व्यक्ति के लिए 4700 रुपए.

अभिषेक पूजा केवल एक व्यक्ति के लिए 4500 रुपए.

स्पेशल पूजा (सुबह 4 बजे से शाम 8 बजे तक)-

संपूर्ण दिवस पूजा 12 हजार रुपए केवल एक व्यक्ति के लिए उपलब्ध.

श्रीमद् भागवत सप्तम पाठ 51 हजार रुपए केवल एक व्यक्ति के लिए उपलब्ध.

प्रतिदिन होने वाली दिवस पूजा (सुबह 7 से दोपहर 12 बजे और शाम 3 बजे से शाम 6 बजे तक)

वेद पाठ 25 हजार रुपए केवल एक व्यक्ति के लिए उपलब्ध.

गीता पाठ 25 हजार रुपए मात्र एक व्यक्ति के लिए उपलब्ध.

शाम की आरती (शाम 6 बजे से 7:45 बजे तक)-

कपूर आरती शाम 6:00 बजे से 6:10 तक प्रति व्यक्ति 201 रुपए.

चांदी आरती शाम 6:15 से 6:30 तक प्रति व्यक्ति 401 रुपए.

स्वर्ण आरती शाम 6:30 बजे से 6:45 बजे तक 501 रुपए प्रति व्यक्ति.

अष्टोत्तरी पूजा शाम 6:45 से 7:00 बजे तक 401 रुपए प्रति व्यक्ति.

विष्णु सहस्त्रनाम पाठ शाम 7 बजे से 7:20 तक ₹701 प्रति व्यक्ति.

विष्णु सहस्त्रनामावली 7:20 से 7:45 तक 601 रुपए प्रति व्यक्ति.

दिन की आखिरी पूजा गीत गोविंद पाठ के साथ शयन आरती 3100 रुपए प्रति व्यक्ति.

केदारनाथ धाम में पूजाओं की एडवांस बुकिंग की रेट लिस्ट:

केदारनाथ धाम में प्रातः कालीन पूजा में केवल षोडशोपचार पूजा 5500 रुपए में 5 व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है. जिसमें दो अतिरिक्त लोगों को भी सम्मिलित किया जा सकता है.

केदारनाथ धाम में क्योंकि श्रद्धालुओं का अत्यधिक दबाव देखने को मिलता है. इसकी वजह से केदारनाथ धाम में फिलहाल अन्य पूजन के एडवांस बुकिंग को नहीं खोला गया है. वहीं शाम की तमाम आरती और पाठ लगातार केदारनाथ धाम में जारी रहता है. उसके भी एडवांस बुकिंग नहीं खोली गई है.

मंदिर समिति के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 10 अप्रैल से मंदिर समिति द्वारा पूजाओं की बुकिंग शुरू करते श्रद्धालुओं ने वेबसाइट पर संपर्क करना शुरू कर दिया है. वेबसाइट पर अभी तक 93 पूजाएं ऑनलाइन बुक हुई हैं. बदरीनाथ हेतु कुल 32 महाभिषेक, अभिषेक पूजा और केदारनाथ हेतु 61 षोडशोपचार पूजा बुक हुई है. मंदिर समिति के मुताबिक, बदरीनाथ धाम में 30 फीसदी और केदारनाथ धाम में 20 फीसदी पूजाएं ऑनलाइन बुक हो चुकी है।