Home उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री धामी ने स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती पर किया उनका...

मुख्यमंत्री धामी ने स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती पर किया उनका भावपूर्ण स्मरण

cm-pushkar-dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया है। स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता तथा जमीन से जुडे नेता थे। असाधारण व्यक्तित्व के धनी स्व. बहुगुणा का उत्तराखण्ड के विकास का भी सपना था, एक चिन्तन था। अपनी संस्कृति व सभ्यता से भी उन्हें बड़ा लगाव था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी ने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवायी तथा प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाये। वह पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे।