Home उत्तराखण्ड गलत नीतियों का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज कर...

गलत नीतियों का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज कर उत्तराखंड सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के प्रयास कर रही है : राजपाल बिष्ट

yuva-congress-pauri

पौडी गढ़वाल : उत्तराखंड की भाजपा सरकार के द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत 150 कार्यकर्ताओ पर पेट्रोल-डीज़ल व बस किराये बढ़ोतरी का विरोध करने पर दर्ज किये गए मुकदमे का आज पौडी में कांग्रेस कार्यकर्तओं ने जोरदार विरोध किया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा सरकार की तानाशाही बढ़ती जा रही है, जनहित के मद्दे उठाने पर भी मुकदमे किये जा रहे है, यह बेहद निंदनीय है। भाजपा सरकार आम जनमानस की आवाज दवाने का जो नाक़ाम कोशिश कर रही है, वह बर्दाश्त नही की जाएगी। वहीं जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस आशीष नेगी व प्रदेश सचिव मोहित सिंह ने कहा की युवा विरोधी, गरीब विरोधी, भाजपा की इस सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अब और अधिक आक्रामक तरीके से विरोध किया जाएगा। सरकर की गलत नीतियों का विरोध करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। सरकार इसका हनन करने का प्रयास न करे। विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करके उत्तराखंड की भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के प्रयास कर रही है। विरोध दर्ज कराने में वरिष्ठ कांग्रेसी महेश धौंडियाल, नीलम रावत, गोदाम्बारी रावत, शिवप्रसाद रतूड़ी, पवन गौर, दीपक नौटियाल, आकाश रावत व संजना गुजराल आदि मौजूद रहे।