Home उत्तराखण्ड कोरोना वायरस : उत्तराखंड में 31 मार्च तक लॉकडाउन, आवश्यक सेवाएं रहेंगी...

कोरोना वायरस : उत्तराखंड में 31 मार्च तक लॉकडाउन, आवश्यक सेवाएं रहेंगी सुचारू

uttarakhand lockdown till31

देहरादून: कोरोना वायरस के बढती दहशत के चलते त्रिवेंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन कर दिया है। इस दौरान आवश्यक सेवाएं जैसे भोजन और दवाएं आदि सभी के लिए उपलब्ध रहेंगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसकी घोषणा की है।

यही नहीं भारत सरकार ने 75 जिलों को 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन कर दिया है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सर्विस की दुकानें खुलेंगी। उन जिलों में लॉकडाउन किया गया है जहां कोरोना के मामले पाए गए। यह आदेश रविवार को कैबिनेट सचिव ने जारी किया है। इस दौरान कोई भी ट्रेन नहीं चलेगी। साथ ही मेट्रो का परिचालन भी सीमित होगा। रेल सर्विस और बस सर्विस इस दौरान बंद रहेगी।

लॉकडाउन क्या है

लॉकडाउन एक तरह से आपातकाल व्यवस्था होती है। अगर किसी शहर या इलाके में लॉकडाउन की घोषणा होती है तो वहां के लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं होती है। हालांकि इस दौरान कुछ जरुरी सामान जैसे  दवा, बैंक, अस्पताल और राशन-पानी की जरूरत के लिए घर से बाहर निकलने की छूट मिलती है।